धार्मिक से लेकर एडवेंचर तक उत्तर प्रदेश बना भारत की टूरिज्म इकोनॉमी का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन, राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, मथुरा-वृन्दावन

temples of Ayodhya Ram mandir

उत्तर प्रदेश भारत का एक समृद्ध और ऐतिहासिक राज्य है, जो अपनी सांस्कृतिक विरासत, भव्य स्मारकों और विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के लिए जाना जाता है  राम मंदिर धार्मिक स्थल है वहीं ताजमहल जैसी ऐतिहासिक इमारतें और वाराणसी व अयोध्या जैसे आध्यात्मिक केंद्र मौजूद है। आइए उत्तर प्रदेश (UP) के बारे में कुछ संक्षेप में जानते है

उत्तर प्रदेश (UP) भारत के उत्तरी (मध्य) भाग में स्थित देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। इसका गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था। राज्य की राजधानी लखनऊ है, जबकि कानपुर, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर और नोएडा प्रमुख शहर हैं। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल चौथा सबसे बड़ा राज्य (राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद) 2,40,928 (7.3% देश का ) वर्ग किलोमीटर है 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की जनसंख्या लगभग 19.98 करोड़ थी, जबकि वर्तमान अनुमान के अनुसार यह 24 करोड़ से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तरी भाग में स्थित है। इसके उत्तर में उत्तराखंड और नेपाल, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, तथा पूर्व में बिहार और झारखंड स्थित हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है। उत्तर प्रदेश भारत में गन्ना, गेहूं और आलू के प्रमुख उत्पादक राज्यों में शामिल है। राज्य से होकर गंगा, यमुना, गोमती, घाघरा, सरयू, राप्ती और बेतवा जैसी महत्वपूर्ण नदियाँ बहती हैं। औद्योगिक विकास के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा देश के प्रमुख आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और विनिर्माण केंद्र बन चुके हैं। राजनीतिक दृष्टि से उत्तर प्रदेश का विशेष महत्व है क्योंकि यह लोकसभा की 80 सीटों और राज्यसभा 31 सीटें वाला भारत का सबसे बड़ा राज्य है। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन माना जाता है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु भाग लेते हैं। उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कुल 21 हवाई अड्डे (संचालित, निर्माणाधीन और प्रस्तावित मिला कर ) हैं। इनमें से 16 हवाई अड्डे पूरी तरह संचालित हैं, जबकि 5 हवाई अड्डे विकास के विभिन्न चरणों में (निर्माणाधीन/प्रस्तावित) हैं। उत्तर प्रदेश देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जिसके पास सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (4 संचालित और 1 जेवर आगामी) होने का गौरव प्राप्त है।

उत्तर प्रदेश पर्यटन (Tourism) का हब है यहाँ सभी प्रकार के पर्यटन स्थान है मुख्यमंत्री मायाबाती, अखिलेश से लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार तक सभी ने पर्यटन  की दिशा में अच्छा काम किया है सभी ने प्रदेश में पर्यटन और उससे जुड़े सभी पहलुयों को बढ़ाया है उत्तर प्रदेश ने धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया है। अयोध्या, काशी और प्रयागराज जैसे केंद्रों के विकास, पर्यटन सर्किटों के विस्तार और बुनियादी ढांचे में सुधार ने राज्य को भारत के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में और अधिक मजबूत स्थान दिलाने में योगदान दिया है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री है श्रीजयवीरसिंह (Jaiveer Singh) उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है। सरकार ने अयोध्या, काशी और प्रयागराज जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, अयोध्या में राम मंदिर क्षेत्र का विकास, तथा महाकुंभ 2025 के लिए आधुनिक सुविधाओं का निर्माण पर्यटन को बढ़ावा देने वाले प्रमुख कार्य हैं। इसके अलावा रामायण सर्किट, कृष्ण सर्किट और बौद्ध सर्किट जैसे पर्यटन मार्ग विकसित किए गए हैं। सड़क, हवाई अड्डों, होटल और अन्य पर्यटन सुविधाओं में सुधार से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। इन प्रयासों से उत्तर प्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग (UP Tourism) राज्य में पर्यटन विकास, प्रचार-प्रसार और पर्यटन सुविधाओं के विकास का कार्य करता है। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) पर्यटन परियोजनाओं, होटल, पर्यटन आवास और पर्यटन सेवाओं का संचालन करता है।

श्री राम मंदिर, अयोध्या (Shri Ram Mandir, Ayodhya)

श्री राम मंदिर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर निर्मित एक भव्य हिंदू मंदिर है। 9 नवंबर 2019 को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन और शिलान्यास किया। मंदिर का निर्माण श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) द्वारा कराया जा रहा है। 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राणप्रतिष्ठा संपन्न हुई और 23 जनवरी 2024 से मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। नागर शैली में निर्मित यह मंदिर भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है तथा आज अयोध्या देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्रों में शामिल है।मंदिर नागर शैली की वास्तुकला में बनाया गया है। इसकी लंबाई लगभग 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है। मंदिर में तीन मंजिलें, 392 स्तंभ और 44 द्वार हैं। निर्माण में मुख्य रूप से राजस्थान के बंसी पहाड़पुर के गुलाबी बलुआ पत्थर का उपयोग किया गया है।

ram ram

राम मंदिर भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। इसके निर्माण के बाद अयोध्या देश और दुनिया के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल हो गया है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भविष्य में मंदिर परिसर में संग्रहालय (Museum), शोध एवं अध्ययन केंद्र, पुस्तकालय, यात्री सुविधा केंद्र, धर्मशाला, सांस्कृतिक केंद्र, पार्किंग, अतिथि गृह और पर्यटक सुविधाओं का और विकास किया जा रहा है। अयोध्या को एक विश्वस्तरीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए सड़क, रेलवे, हवाई अड्डा और अन्य बुनियादी ढांचे का विस्तार भी किया जा रहा है। अयोध्या का श्री राम मंदिर भारत की आस्था, संस्कृति और विरासत का प्रतीक है तथा भविष्य में विश्व के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्रों में से एक बनने की दिशा में अग्रसर है।

श्री राम मंदिर, अयोध्या, दर्शन समय और टिकट

  • रामलला के दर्शन निःशुल्क (Free) हैं।
  • श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सामान्यतः दर्शन के समय:
  • सुबह: लगभग 6:30 बजे से 12:00 बजे तक
  • दोपहर विश्राम दोपहर/शाम: लगभग 2:00 बजे से 9:00 बजे तक

विशेष पर्वों, त्योहारों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के अनुसार समय में परिवर्तन हो सकता है। मंदिर का संचालन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) द्वारा किया जाता है। 

वाराणसी (काशी) Varanasi (Kashi)

वाराणसी (काशी) उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के तट पर स्थित भारत के सबसे प्राचीन और पवित्र शहरों में से एक है। इसे धार्मिक राजधानी और मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। यह भगवान शिव की नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। यहां स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर हिंदू धर्म के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। वाराणसी की गंगा आरती, घाट और आध्यात्मिक वातावरण दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। निकट स्थित सारनाथ वह स्थान है जहां भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से वाराणसी भारत के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है।

वाराणसी (काशी) में दर्शन और घूमने योग्य प्रमुख स्थल

धार्मिक स्थल 🕉️

  • काशी विश्वनाथ मंदिर – 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक।
  • काल भैरव मंदिरकाशी के कोतवाल माने जाते हैं।
  • संकट मोचन हनुमान मंदिरभगवान हनुमान को समर्पित।
  • दुर्गा कुंड मंदिरप्रसिद्ध शक्ति मंदिर।
  • तुलसी मानस मंदिरजहां रामचरितमानस की रचना से जुड़ी मान्यता है।
  • नया विश्वनाथ मंदिर (BHU) – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में।

 प्रमुख घाट

  • दशाश्वमेध घाटभव्य गंगा आरती के लिए प्रसिद्ध।
  • अस्सी घाटआध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र।
  • मणिकर्णिका घाटकाशी का प्रसिद्ध मोक्ष स्थल।
  • पंचगंगा घाटऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाला घाट।

सारनाथ☸️

  • धमेख स्तूप
  • चौखंडी स्तूप
  • सारनाथ संग्रहालय
  • भगवान बुद्ध का प्रथम उपदेश स्थल।

 अन्य दर्शनीय स्थल

  • रामनगर किला
  • भारत माता मंदिर
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)
  • काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर

ताजमहल आगरा (Taj Mahal Agra)

ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे स्थित विश्व प्रसिद्ध स्मारक है। इसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की स्मृति में करवाया था। ताजमहल का निर्माण 1632 ई. में शुरू हुआ और लगभग 1653 ई. में पूरा हुआ। इसे सफेद संगमरमर से बनाया गया है और यह मुगल वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है।

ताजमहल को 1983 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (UNESCO World Heritage Site) घोषित किया गया ताजमहल को 7 जुलाई 2007 को दुनिया के सात नए आश्चर्यों (7 Wonders of the World) में शामिल किया गया। यह भारत का एकमात्र स्मारक है जिसे इस सूची में स्थान मिला। हर वर्ष लाखों भारतीय और विदेशी पर्यटक इसे देखने आते हैं। ताजमहल प्रेम, कला और भारतीय विरासत का विश्व प्रसिद्ध प्रतीक है तथा भारत के सबसे बड़े पर्यटन आकर्षणों में से एक है। आगरा में आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एतमाद-उद-दौला (बेबी ताज), मेहताब बाग और अकबर का मकबरा (सिकंदरा) जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल भी स्थित हैं। ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। अपनी ऐतिहासिक विरासत और मुगलकालीन वास्तुकला के कारण आगरा भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।

ताजमहल, आगरा – समय, टिकट और जानकारी

 खुलने का समय

  • सूर्योदय से सूर्यास्त तक (लगभग सुबह 6:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक)
  • हर शुक्रवार बंद रहता है (नमाज के लिए)
  • नाइट व्यूइंग (रात्रि दर्शन): पूर्णिमा की रात तथा उसके 2 दिन पहले और 2 दिन बाद सीमित रूप से उपलब्ध (शुक्रवार और रमजान को छोड़कर)।

टिकट शुल्क (भारतीय नागरिक)

  • भारतीय नागरिक: ₹50
  • SAARC/BIMSTEC देशों के नागरिक: ₹540
  • विदेशी पर्यटक: ₹1100
  • मुख्य मकबरे (Mausoleum) में प्रवेश हेतु अतिरिक्त शुल्क: ₹200
  • ASI (Archaeological Survey of India):
    https://asi.payumoney.com
  • ASI का आधिकारिक वेबसाइट:
    https://asi.nic.in
garethi.com
  1. प्रयागराज
  • त्रिवेणी संगम
  • महाकुंभ एवं कुंभ मेला
  • आनंद भवन
  • इलाहाबाद किला
  1. मथुरा-वृंदावन
  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि
  • बांके बिहारी मंदिर
  • प्रेम मंदिर
  • इस्कॉन मंदिर
  1. सारनाथ (वाराणसी)
  • भगवान बुद्ध का प्रथम उपदेश स्थल
  • धमेख स्तूप
  • बौद्ध संग्रहालय
  1. कुशीनगर
  • भगवान बुद्ध का महापरिनिर्वाण स्थल
  • महापरिनिर्वाण मंदिर
  • रामाभार स्तूप
  1. लखनऊ
  • बड़ा इमामबाड़ा
  • रूमी दरवाजा
  • रेजीडेंसी
  • नवाबी संस्कृति
  1. झांसी
  • झांसी किला
  • रानी लक्ष्मीबाई स्मारक
  • बुंदेलखंड की ऐतिहासिक विरासत
  1. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
  • बाघ, गैंडा और दुर्लभ वन्यजीव
  • इको-टूरिज्म और वन्यजीव पर्यटन का प्रमुख केंद्र

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले एवं प्रमुख पर्यटन स्थल

क्रम जिला प्रमुख विशेषता
1.        आगरा ** ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा और एतमाद-उद-दौला,
2.        अलीगढ़ ताला नगरी” अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ किला, खेरेश्वर मंदिर, जामा मस्जिद, शेखा झील और मंगलायतन जैन तीर्थ, AMU परिसर
3.        अम्बेडकर नगर गोविंद साहब धाम
4.        अमेठी कालिकन धाम
5.        अमरोहा वसुदेव तीर्थ
6.        औरैया देवकली मंदिर
7.        अयोध्या ** राम मंदिर, हनुमानगढ़ी
8.        आजमगढ़ अवन्तिकापुरी
9.        बागपत पुरा महादेव मंदिर
10.    बहराइच कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य, सालार मसूद गाजी की दरगाह, चित्तौरा झील और घाघरा नदी, महाराजा सुहेलदेव स्मारक, सिद्धनाथ मंदिर
11.    बलिया भृगु मंदिर
12.    बलरामपुर देवीपाटन मंदिर
13.    बांदा कालिंजर किला
14.    बाराबंकी देवा शरीफ दरगाह, लोधेश्वर महादेव मंदिर, कुंतेश्वर महादेव मंदिर और पारिजात वृक्ष
15.    बरेली अलखनाथ मंदिर
16.    बस्ती भदेश्वरनाथ मंदिर
17.    भदोही कालीन उद्योग क्षेत्र
18.    बिजनौर विदुर कुटी
19.    बदायूं जामा मस्जिद
20.    बुलंदशहर खुर्जा पॉटरी
21.    चंदौली राजदारी-देवदारी जलप्रपात
22.    चित्रकूट * रामघाट, कामदगिरि
23.    देवरिया सोहनाग मंदिर
24.    एटा जलेसर क्षेत्र
25.    इटाह सोरों शूकरक्षेत्र
26.    इटावा लायन सफारी, चंबल सफारी
27.    फर्रुखाबाद पांचाल घाट
28.    फतेहपुर  भिटौरा घाट
29.    फिरोजाबाद कांच उद्योग
30.    गौतम बुद्ध नगर नोएडा, ओखला पक्षी विहार
31.    गाजियाबाद स्वर्ण जयंती पार्क
32.    गाजीपुर गंगा घाट
33.    गोंडा पृथ्वीनाथ मंदिर
34.    गोरखपुर * गोरखनाथ मंदिर
35.    हमीरपुर यमुना-बेतवा संगम
36.    हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर
37.    हरदोई माधौगंज क्षेत्र
38.    हाथरस दाऊजी मंदिर
39.    जालौन कालपी
40.    जौनपुर शाही पुल, अटाला मस्जिद
41.    झांसी झांसी किला
42.    कन्नौज इत्र संग्रहालय
43.    कानपुर देहात जागेश्वर मंदिर
44.    कानपुर नगर कानपुर मेमोरियल चर्च
45.    कासगंज सोरों धाम
46.    कौशाम्बी अशोक स्तंभ स्थल
47.    कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर
48.    लखीमपुर खीरी * दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
49.    ललितपुर देवगढ़ मंदिर
50.    लखनऊ * बड़ा इमामबाड़ा
51.    महाराजगंज सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य
52.    महोबा गोखर पर्वत
53.    मैनपुरी समान पक्षी विहार
54.    मथुरा * कृष्ण जन्मभूमि
55.    मऊ दोहरीघाट
56.    मेरठ औघड़नाथ मंदिर
57.    मिर्जापुर * विंध्याचल धाम
58.    मुरादाबाद रजा लाइब्रेरी क्षेत्र
59.    मुजफ्फरनगर शुक्रताल
60.    पीलीभीत पीलीभीत टाइगर रिजर्व
61.    प्रतापगढ़ बेल्हा देवी मंदिर
62.    प्रयागराज * त्रिवेणी संगम
63.    रायबरेली इंदिरा गांधी स्मारक
64.    रामपुर रामपुर रजा लाइब्रेरी
65.    सहारनपुर शाकंभरी देवी मंदिर
66.    संभल हरिहर मंदिर
67.    संत कबीर नगर मगहर (कबीर समाधि)
68.    संत रविदास नगर (भदोही) कालीन उद्योग
69.    शाहजहांपुर शहीद संग्रहालय
70.    शामली कैराना क्षेत्र
71.    श्रावस्ती * जेतवन विहार
72.    सिद्धार्थनगर कपिलवस्तु
73.    सीतापुर नैमिषारण्य
74.    सोनभद्र विजयगढ़ किला
75.    सुल्तानपुर  पक्षी विहार

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन जिले (Top Tourist Districts) *

1 thought on “धार्मिक से लेकर एडवेंचर तक उत्तर प्रदेश बना भारत की टूरिज्म इकोनॉमी का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन, राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, मथुरा-वृन्दावन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *