इबोला (Ebola) एक अत्यंत घातक, जानलेवा और संक्रामक वायरल बुखार है। यह संक्रमित जानवरों या मनुष्यों के शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलता है। यह बीमारी आंतरिक और बाह्य रक्तस्राव (Bleeding) का कारण बन सकती है। इसके शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं, लेकिन यह बीमारी बहुत अधिक गंभीर रूप ले सकती है। यह संक्रमित व्यक्ति या जंगली जानवरों के शारीरिक तरल पदार्थों जैसे खून, पसीना, लार, पेशाब, मल, वीर्य और स्तन के दूध के संपर्क में आने से फैलता है।
बुंदीबुग्यो (Bundibugyo) वायरस इबोला वायरस की प्रमुख प्रजातियों में से एक है। इबोला वायरस सबसे पहले वर्ष 1976 में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (तत्कालीन ज़ैरे) और सूडान में सामने आया था। इसका नामकरण कांगो की इबोला नदी के आधार पर किया गया। बुंदीबुग्यो (Bundibugyo) इबोला वायरस का नाम युगांडा के बुंदीबुग्यो प्रांत के नाम पर रखा गया है, जहाँ 2007-2008 में इसकी पहली बार पहचान हुई थी। इसकी मृत्यु दर काफी अधिक मानी जाती है। यदि आपको लगता है कि आप इबोला के संपर्क में आए हैं और लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) और युगांडा में फैल रही बुंडिबुग्यो वायरस (Bundibugyo Virus) से होने वाली इबोला बीमारी को 17 मई 2026 को “अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल” (Public Health Emergency of International Concern – PHEIC) घोषित कर दिया है। हालांकि WHO ने स्पष्ट किया है कि यह स्थिति अभी “Pandemic Emergency” की श्रेणी में नहीं आती।
इबोला वायरस ताजा अपडेट
अफ्रीका के कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और युगांडा में बुंडीबुग्यो स्ट्रेन इबोला वायरस तेजी से फैल रहा है। अब तक 300 से अधिक संदिग्ध मामले और लगभग 90 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। WHO ने इसे गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चिंता बताया है। इस स्ट्रेन के लिए फिलहाल कोई स्वीकृत वैक्सीन या विशेष इलाज उपलब्ध नहीं है।
जल्द फैल सकता है भारत में एबोला
भारत में अभी तक इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन केंद्र सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। नागरिकों को कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एयरपोर्ट स्क्रीनिंग, निगरानी और जांच व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। भारत ने प्रभावित अफ्रीकी देशों को मेडिकल सहायता और जरूरी स्वास्थ्य सामग्री भेजना भी शुरू कर दिया है।
परंतु जमीनी हालत कुछ और ही दिखाई दे रही है। APHO (Airport Health Organization) भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर स्वास्थ्य सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है। इसके साथ ही दुनिया में फैली बीमारियों और महामारियों को लेकर यात्रियों को अलर्ट करना तथा एयरपोर्ट पर जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण करना भी इसकी जिम्मेदारी है।
Immigration Office एयरपोर्ट पर बने डॉक्टर
इबोला (Ebola) को लेकर APHO की उदासीनता देखने को मिल रही है, क्योंकि सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य आव्रजन अधिकारी (Immigration Officer) के सहारे छोड़ दिया गया है। जैसे ही कोई यात्री इमिग्रेशन अधिकारी के पास पहुंचता है, इमिग्रेशन अधिकारी यात्री का स्वास्थ्य परीक्षण करता है और स्वास्थ्य परीक्षण फॉर्म चेक कर उसे जाने देता है। इमिग्रेशन अधिकारियों से ऐसे कार्य करवाए जा रहे हैं मानो आव्रजन अधिकारी MBBS डॉक्टर हों या उन्हें मेडिकल संबंधी सभी जानकारी हो। इमिग्रेशन अधिकारी अपने स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित है क्यों की कोई बेहतर सुविधा नहीं है जिससे इमिग्रेशन अधिकारी एबोला से अपना बचाव कर सकें। वहीं इमिग्रेशन अधिकारी इस बात को लेकर परेशान हैं कि कहीं स्वास्थ्य परीक्षण करते-करते पासपोर्ट, वीजा, यात्रा दस्तावेज आदि से संबंधित कोई त्रुटि हो गई तो विभाग द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे हालात में इमिग्रेशन अधिकारी मानसिक तनाव में हैं, परंतु उच्च अधिकारियों के दबाव में वे कुछ भी बोल नहीं पा रहे हैं।
क्या ऐसे में देश इबोला से सुरक्षित है? कोरोना जैसी महामारी भी ऐसी ही गलतियों और लापरवाही के कारण देश में फैल गई थी। समय रहते सही निर्णय नहीं लिया गया तो इबोला जैसी महामारी को देश में फैलने में समय नहीं लगेगा।
इबोला (Ebola) के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
संक्रमण के 2 दिन से 3 सप्ताह के भीतर लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे:
- तेज बुखार
- ठंड लगना
- अत्यधिक कमजोरी
- सिरदर्द
- मांसपेशियों में दर्द
- गले में खराश
- भूख कम लगना
गंभीर लक्षण, कुछ दिनों बाद बीमारी गंभीर रूप ले सकती है:
- खून की उल्टी
- खून वाला दस्त
- शरीर पर लाल धब्बे
- आंखें लाल होना
- शरीर में रक्तस्राव
- भ्रम और बेहोशी
अंतिम चरण में खतरे
- अंग फेल होना
- मस्तिष्क में सूजन
- दौरे पड़ना
- शॉक की स्थिति
- मृत्यु का खतरा
बुंडिबुग्यो वायरस क्या है?
बुंडिबुग्यो वायरस इबोला वायरस की एक प्रजाति है, जो तेज बुखार, उल्टी, कमजोरी, आंतरिक रक्तस्राव और अंग विफलता (Organ Failure) जैसे गंभीर लक्षण पैदा कर सकती है। इसकी मृत्यु दर भी काफी अधिक मानी जाती है।
इबोला से प्रभावित प्रमुख देश (Ebola Affected Countries) इबोला वायरस मुख्य रूप से अफ्रीकी देशों में फैलता रहा है। अलग–अलग समय पर कई देशों में इसके प्रकोप देखे गए हैं।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC)
यह वह देश है जहाँ 1976 में पहली बार इबोला की खोज की गई थी। तब से लेकर अब तक यहाँ कई बड़े प्रकोप सामने आ चुके हैं। हाल ही में इसके इटुरी (Ituri) प्रांत में फिर से मामले सामने आए हैं। गिनी, लाइबेरिया और सिएरा लियोन इन पश्चिमी अफ्रीकी देशों में 2013 से 2016 के बीच इबोला का सबसे बड़ा और घातक प्रकोप देखा गया था, जिसके कारण हजारों लोगों की मौत हुई थी।
वर्तमान में इबोला वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश और मौजूदा स्थिति
- डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC)
- 8 प्रयोगशाला से पुष्टि किए गए मामले
- 246 संदिग्ध मामले
- 80 संदिग्ध मौतें
संक्रमण मुख्य रूप से इटुरी प्रांत के निम्न क्षेत्रों में फैला है:
- बुनिया (Bunia)
- रवामपारा (Rwampara)
- मोंगब्वालू (Mongbwalu)
-
युगांडा (Uganda)
राजधानी कम्पाला में 15 और 16 मई को 2 पुष्ट मामले सामने आए। इनमें 1 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। दोनों संक्रमित व्यक्ति कांगो से यात्रा करके आए थे। इस कारण अफ्रीका के पड़ोसी देशों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
इबोला प्रभावित हो चुके प्रमुख देश
मध्य और पश्चिम अफ्रीका
- गिनी (Guinea)
- लाइबेरिया (Liberia)
- सिएरा लियोन (Sierra Leone)
- नाइजीरिया (Nigeria)
- सेनेगल (Senegal)
- माली (Mali)

मध्य अफ्रीका
- डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC)
- युगांडा (Uganda)
- दक्षिण सूडान (South Sudan)
- गैबॉन (Gabon)
- रिपब्लिक ऑफ कांगो (Republic of Congo)
- कैमरून (Cameroon) — संदिग्ध/जोखिम क्षेत्र
- सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक
यात्रा के दौरान क्या सावधानियां रखें?
- संक्रमित व्यक्ति या मरीज के संपर्क से बचें।
- भीड़भाड़ और असुरक्षित अस्पतालों से दूरी रखें।
- हाथों को बार–बार साबुन या सैनिटाइज़र से साफ करें।
- मास्क और अन्य सुरक्षा उपाय अपनाएं।
- जंगली जानवरों या उनका मांस खाने से बचें।
यदि 21 दिनों के भीतर निम्न लक्षण दिखाई दें:
- बुखार
- कमजोरी
- उल्टी
- खून बहना
तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करे।
इबोला (Ebola) ने हवाई यात्रा को प्रभावित किया है यात्रा प्रतिबंध और रूट में बदलाव..
Ethiopian Airlines यह अफ्रीका की सबसे बड़ी एयरलाइन है पूरे अफ्रीका की यात्रा लाइफ लाइन है पूरी दुनियाँ को अफ्रीका से जोड़ती है जो भारत के साथ दुनिया के अन्य हिस्सों से अदीस अबाबा (Addis Ababa) होते हुए इन प्रभावित देशों (किन्शासा, एंटेबे, जुबा) के लिए सबसे अधिक उड़ानें संचालित करती है। अन्य एयरलाइन्स में Kenya Airways, Uganda Airlines, RwandAir, AIRindia, Emirates और Qatar Airways: ये एयरलाइंस सीधे अफ्रीकी महाद्वीप के मुख्य हब तक पहुंचाती हैं, जहां से कनेक्टिंग उड़ानें मिलती हैं।
एबोला के कारण रूट डायवर्जन और री-रूटिंग से अमेरिका, भारत, Uk, चीन, ऑस्ट्रेलिया और कई यूरोपीय देशों ने सीधे हवाई यात्रा पर प्रतिबंध या सख्त रूटिंग लागू की है। अमेरिका जाने वाले ऐसे सभी यात्री जो पिछले 21 दिनों में प्रभावित क्षेत्रों में रहे हैं, उनके विमानों को केवल चुनिंदा एयरपोर्ट्स (जैसे वाशिंगटन डलेस, अटलांटा और ह्यूस्टन) पर ही लैंड करने की अनुमति दी जा रही है ताकि वहां उनकी सख्त थर्मल जांच हो सके।
भारत के एयरपोर्ट्स और बंदरगाहों पर सख्त निगरानी (Screening) सुरू कर दी है भारत के मुख्य हवाई अड्डों पर सख्त जांच (Screening) सुरू हो गई Immigration अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है APHO ने तैयारी एयरपोर्ट पर पूरी कर ली है भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) सहित सभी मुख्य एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट जारी किया है। प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों को इमिग्रेशन क्लियरेंस से पहले एयरपोर्ट हेल्थ डेस्क या हेल्थ ऑफिसर (APHO) को अपनी पूरी ट्रेवल हिस्ट्री रिपोर्ट करनी होगी। राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड, एम्बुलेंस, पीपीई किट और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था रखें ताकि किसी भी संदिग्ध मामले से तुरंत निपटा जा सके। संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए NIV पुणे (National Institute of Virology) को पूरी तरह से लैब टेस्टिंग के लिए मुस्तैद कर दिया गया है।
येलो कार्ड (Yellow Card) क्या है ?
येलो कार्ड (Yellow Card), जिसे आधिकारिक तौर पर “इंटरनेशनल सर्टिफिकेट ऑफ वैक्सीनेशन या प्रोफिलैक्सिस” (International Certificate of Vaccination or Prophylaxis – ICVP) कहा जाता है, WHO द्वारा जारी किया गया एक अंतरराष्ट्रीय मेडिकल पासपोर्ट है। यह मुख्य रूप से येलो फीवर (Yellow Fever) से बचाव का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य प्रमाण पत्र होता है। यदि आप अफ्रीका या दक्षिण अमेरिका के उन देशों में जा रहे हैं जहाँ येलो फीवर का खतरा है जैसे नाइजीरिया, केन्या, ब्राजील, घाना आदि तो यह कार्ड आवश्यक हो सकता है।
यदि आप इन प्रभावित देशों से यात्रा करके भारत या किसी अन्य गैर–प्रभावित देश में लौट रहे हैं, तब भी Yellow Fever कार्ड दिखाना आवश्यक हो सकता है।
वैधता (Validity)
- यह टीका लगवाने के 10 दिन बाद मान्य होता है।
- इसकी वैधता जीवन भर के लिए होती है।
अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कई देशों की यात्रा से पहले आव्रजन नियमों के तहत इस कार्ड को दिखाना अनिवार्य होता है, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। Yellow Card नहीं होने पर भारत में प्रवेश (Entry) से मना किया जा सकता है या यात्री को हवाई अड्डे पर रोककर APHO (Airport Health Organisation) द्वारा 6 दिनों के अनिवार्य क्वारंटीन (Isolation) में भेजा जा सकता है।
विशेष छूट (NOTE-9 महीने से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और कुछ विशेष बीमारियों से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह पर इस टीके से छूट मिल सकती है। हालांकि इसके लिए आधिकारिक “Exemption Certificate” होना जरूरी है।)
निष्कर्ष (Conclusion)
इबोला वायरस आज भी दुनिया की सबसे खतरनाक संक्रामक बीमारियों में से एक माना जाता है। कांगो और युगांडा में फैला वर्तमान प्रकोप यह दिखाता है कि कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था, सीमापार आवाजाही और देर से पहचान किसी भी संक्रमण को तेजी से गंभीर संकट में बदल सकती है। WHO द्वारा इसे अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करना इस बात का संकेत है कि दुनिया को सतर्क और तैयार रहने की आवश्यकता है। हालांकि अभी इस बीमारी को वैश्विक महामारी (Pandemic) नहीं माना गया है, फिर भी संक्रमण को रोकने के लिए निगरानी, समय पर जांच, आइसोलेशन, सुरक्षित यात्रा नियम और अंतरराष्ट्रीय सहयोग बेहद जरूरी हैं। लोगों में जागरूकता, स्वच्छता और सावधानी ही इबोला जैसी घातक बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
नई दिल्ली में 28 से 31 मई 2026 को होने वाले चौथे ‘भारत-अफ्रीका फोरम समिट’ (India-Africa Forum Summit-IAFS-IV) को अफ्रीका के कुछ हिस्सों में फैल रहे इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए स्थगित (Postpone) कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि अफ्रीका से आने वाले लोगों के माध्यम से संक्रमण भारत तक फैल सकता है। इसलिए सभी देशों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य निगरानी मजबूत करने की आवश्यकता है।
अमेरिका–ईरान तनाव से दुनिया की हालत पहले से ही खस्ता है, अब इबोला ने एक नई समस्या खड़ी कर दी है। इस महामारी से सबसे ज्यादा नुकसान हवाई यात्रा पर पड़ेगा। अफ्रीका में गरीब देशों की बड़ी संख्या है, और ज्यादातर देश दूसरे देशों पर निर्भर हैं। इबोला लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव डालेगा, जिससे मेडिकल, एजुकेशन और इम्प्लॉयमेंट जैसे क्षेत्रों पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा। पर स्वास्थ्य और महामारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, क्योंकि जीवन है तो सब कुछ है। इसलिए पूरी दुनिया को इस समय प्रभावित देशों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
इबोला (Ebola) और दुनिया की यात्रा, भारत की यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए कमेन्ट करें या हमे मेल करें हम आपकी पूरी मदत करेंगे. garethihelp@gmail.com

Very well presented. Every quote was awesome and thanks for sharing the content. Keep sharing and keep motivating others.
Thank you very much for reading the blog. Thank you. Thank you. Keep reading our posts like this and keep sharing informative posts. Thank you.
I am truly thankful to the owner of this web site who has shared this fantastic piece of writing at at this place.
You’re so awesome! I don’t believe I have read a single thing like that before. So great to find someone with some original thoughts on this topic. Really.. thank you for starting this up. This website is something that is needed on the internet, someone with a little originality!
Thank you very much for reading the blog. Thank you. Thank you. Keep reading our posts like this and keep sharing informative posts. Thank you.
I really like reading through a post that can make men and women think. Also, thank you for allowing me to comment!
Awesome! Its genuinely remarkable post, I have got much clear idea regarding from this post

I just like the helpful information you provide in your articles
I appreciate you sharing this blog post. Thanks Again. Cool.
This is really interesting, You’re a very skilled blogger. I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your magnificent post. Also, I’ve shared your site in my social networks!
I just like the helpful information you provide in your articles
This is my first time pay a quick visit at here and i am really happy to read everthing at one place
Hi there to all, for the reason that I am genuinely keen of reading this website’s post to be updated on a regular basis. It carries pleasant stuff.
I like the efforts you have put in this, regards for all the great content.
naturally like your web site however you need to take a look at the spelling on several of your posts. A number of them are rife with spelling problems and I find it very bothersome to tell the truth on the other hand I will surely come again again.

Great information shared.. really enjoyed reading this post thank you author for sharing this post .. appreciated
I like the efforts you have put in this, regards for all the great content.
I am truly thankful to the owner of this web site who has shared this fantastic piece of writing at at this place.
I really like reading through a post that can make men and women think. Also, thank you for allowing me to comment!
I really like reading through a post that can make men and women think. Also, thank you for allowing me to comment!
I truly appreciate your technique of writing a blog. I added it to my bookmark site list and will
There is definately a lot to find out about this subject. I like all the points you made
naturally like your web site however you need to take a look at the spelling on several of your posts. A number of them are rife with spelling problems and I find it very bothersome to tell the truth on the other hand I will surely come again again.
very informative articles or reviews at this time.
I like the efforts you have put in this, regards for all the great content.
This is my first time pay a quick visit at here and i am really happy to read everthing at one place
This is my first time pay a quick visit at here and i am really happy to read everthing at one place
I truly appreciate your technique of writing a blog. I added it to my bookmark site list and will
This is my first time pay a quick visit at here and i am really happy to read everthing at one place
Great information shared.. really enjoyed reading this post thank you author for sharing this post .. appreciated
very informative articles or reviews at this time.
This is really interesting, You’re a very skilled blogger. I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your magnificent post. Also, I’ve shared your site in my social networks!
I appreciate you sharing this blog post. Thanks Again. Cool.
I like the efforts you have put in this, regards for all the great content.
Very well presented. Every quote was awesome and thanks for sharing the content. Keep sharing and keep motivating others.
This is my first time pay a quick visit at here and i am really happy to read everthing at one place
I do not even understand how I ended up here, but I assumed this publish used to be great
кино онлайн бесплатно 2025 смотреть новинки кино онлайн бесплатно