28 मार्च भारत के विमानन इतिहास (Aviation History) का एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि पिछले 25 वर्षों से कई पूर्व मुख्यमंत्रियों राजनाथ सिंह, मायावती, अखिलेश यादव द्वारा देखा जा रहा सपना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) अब हकीकत में बदलने जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू सहित कई गणमान्य व्यक्तियों (Dignitaries) और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) परियोजना का विधिवत उद्घाटन कर रहे हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जो भारत का सबसे आधुनिक और लगभग 7,000 एकड़ में फैला सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड (Greenfield) एयरपोर्ट है। पहले चरण (Phase-1) में ₹11,200 करोड़ की लागत से बने इस एयरपोर्ट से प्रति वर्ष 1.2 करोड़ (12 Million) यात्री सफर कर सकेंगे और यह High-Speed 5G, Digital Check-in और Pod Taxi जैसी सुविधाओं से लैस है। यह परियोजना गौतम बुद्ध नगर और पूरे दिल्ली–NCR के लिए विकास (Development) और प्रगति (Progress) का एक नया अध्याय खोलेगी। भविष्य में यह एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़े और आधुनिक एयरपोर्ट्स में से एक बन सकता है। यह एयरपोर्ट अपने 6 रनवे (Runways) के कारण एशिया में खास बनता है।
जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद उत्तर प्रदेश में कुल 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो जाएंगे। 6 मार्च 2026 को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA – Directorate General of Civil Aviation) ने एयरपोर्ट को Aerodrome License जारी कर दिया है, जो व्यावसायिक उड़ानें (Commercial Flights) शुरू करने के लिए अनिवार्य है। अब नियमित उड़ानों (Regular Flights) का संचालन अप्रैल के अंत तक शुरू होने की संभावना है। वहीं इंटरनेशनल उड़ानों (International Flights) में थोड़ा समय लग सकता है। इंटरनेशनल उड़ानों की शुरुआत सबसे पहले Cargo Operations से होगी, और वर्ष के अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (International Operations) का परिचालन शुरू हो सकता है।
जेवर एयरपोर्ट की स्थिति (Location)उत्तर प्रदेश, जिला: गौतम बुद्ध नगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा के पास) भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट। स्थान: यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे, जेवर क्षेत्र में, दिल्ली एयरपोर्ट IGIA से दूरी: लगभग 70–75 किलोमीटर, एशिया के सबसे बड़े आधुनिक एयरपोर्ट्स में जिसमे 6 रनवे है।
25 साल की मेहनत से जेवर एयरपोर्ट का पूरा हुआ सपना, उत्तर प्रदेश का 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट
नोएडा एयरपोर्ट की कल्पना और इसके लिए प्रयासों की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा की गई थी। इसके बाद, वर्ष 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल के दौरान रक्षा मंत्रालय से क्लॉरियंस प्राप्त हुआ। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट से कम दूरी का हवाला देकर मामला बीच में लटक गया था और एयरपोर्ट को आगरा स्थानांतरित करने के भी प्रयास हुए। वर्ष 2014 में केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद परियोजना में पुनः तेज़ी आई। प्रधानमंत्री मोदी ने ही 25 नवंबर 2021 को जेवर में इसका शिलान्यास किया था। उड़ानों की शुरुआत घरेलू कार्गो सेवा से होगी। शुरुआत में लखनऊ, जयपुर समेत देश के लगभग दस शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। हवाई किराए के मामले में भी यह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के मुकाबले सस्ता हो सकता है। इसका कारण यह है कि यूपी सरकार ने निर्माण से पहले हुए समझौते के तहत विमान ईंधन पर केवल एक फीसदी वैट (VAT) लगाने का निर्णय लिया है जबकि दिल्ली में यह दर 25 फीसदी है। सस्ते ईंधन के कारण एयरलाइंस कम किराए की पेशकश कर सकती हैं। परंतु खाड़ी देशों मे जारी युद्ध के कारण वर्तमान में इसके फाइडे कम नजर आए। एयरपोर्ट का पहला चरण 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया गया है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने विमान सेवा के लिए इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया के साथ साझेदारी की है और 20 अप्रैल के बाद उड़ानें शुरू करने की तैयारी है। वर्तमान में, मेक माई ट्रिप वेबसाइट और ऐप पर एयरपोर्ट „नोएडा इंटरनेशनल डीएक्सएन” के नाम से दिखने लगा है।
उत्तर प्रदेश के 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सूची:
- चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ
- लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी
- कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कुशीनगर
- महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर (गौतम बुद्ध नगर)
जेवर एयरपोर्ट से IGI एयरपोर्ट (दिल्ली) एयरपोर्ट पर यात्री दबाव कम होगा दिल्ली जाम और प्रदूषण से मुक्ति..
जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर यात्रियों का दबाव काफी हद तक कम होगा। साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को अब दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे ट्रैफिक और जाम में भी राहत मिल सकती है। इस ऐपोर्ट के सुरू होने से आए दिन भारी भीड़ से एयरपोर्ट पर यात्रियों को राहत मिलेगी, साथ ही एयरपोर्ट पर कम भीड़ से विदेशी यात्री को सुकून देगी इतना ही नहीं, जेवर एयरपोर्ट के बनने से इस पूरे क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे, जिससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा। जेवर एयरपोर्ट सिर्फ एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि विकास और आधुनिक भारत की नई पहचान बनकर उभर रहा है। IGIA एयरपोर्ट पर ज्यातर रात्री में आप्रवासन (Immigration) काउंटर पर लंबी कतारें लगती हैं। जेवर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यात्रियों का बंटवारा होगा जिससे यात्रियों का दबाव कम होगा, इमिग्रेशन प्रक्रिया तेज होगी, लंबी लाइनों और इंतजार में कमी आएगी। सुरक्षा जांच (Security Check) में सुधार भी यात्रियों की भीड़ कम होने से सिक्योरिटी चेक जल्दी होगा जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा NCR के कई इलाकों के लोग अब IGIA की जगह जेवर का उपयोग करेंगे इससे दिल्ली की सड़कों पर गाड़ियों का दबाव कुछ कम हो सकता है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) प्रमुख विशेषताएँ संचालन क्षमता (Operational Capacity)
- पहले चरण में एयरपोर्ट की क्षमता 1.2 करोड़ (12 मिलियन) यात्री प्रति वर्ष है।
- भविष्य में इसे बढ़ाकर लगभग 7 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष तक किया जाएगा।
- रनवे क्षमता: एयरपोर्ट पर 3,900 मीटर लंबा रनवे बनाया गया है।
- यह दुनिया के बड़े वाइड-बॉडी विमानों (जैसे Boeing 777) को आसानी से संभाल सकता है।
- एयरपोर्ट में CAT-IIIB Instrument Landing System (ILS) लगाया गया है।
- इससे घने कोहरे और 50 मीटर तक कम दृश्यता में भी सुरक्षित लैंडिंग संभव है।
- यह एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है (नई जमीन पर पूरी तरह से विकसित)।
- सौर ऊर्जा आधारित और Net-Zero कार्बन उत्सर्जन वाला एयरपोर्ट बनाया जा रहा है।
- स्मार्ट और डिजिटल सुविधाएँ,
- उत्तर भारत के बड़े लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में 2.5 लाख मीट्रिक टन कार्गो क्षमता होगी।
- Self Check-in Kiosk Automated Baggage Drop System जिससे यात्रियों को लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
- DigiYatra सिस्टम के जरिए चेहरे की पहचान (Biometric),पेपरलेस एंट्री, यात्रियों को तेज और आसान प्रोसेसिंग सुविधा मिलेगी।
टर्मिनल डिजाइन
- एयरपोर्ट का डिजाइन भारतीय संस्कृति से प्रेरित है।
- विशेष रूप से वाराणसी के घाटों और पारंपरिक हवेलियों की झलक देखने को मिलेगी।
अन्य आधुनिक सुविधाएँ
- प्रीमियम लाउंज
- ड्यूटी-फ्री शॉपिंग जोन
- बेबी केयर रूम
- दिव्यांग (Divyang) यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएँ
- कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स( मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी)
👉 यमुना एक्सप्रेसवे
👉 प्रस्तावित मेट्रो लाइन
👉 RRTS (रैपिड रेल) इससे दिल्ली-NCR से आवागमन आसान होगा।
एमआरओ (MRO) हब और सामरिक महत्व
MRO सुविधा, Maintenance, Repair & Overhaul (MRO) के लिए
लगभग 40 एकड़ क्षेत्र में समर्पित केंद्र बनाया गया है। इससे विमान रखरखाव की सुविधा भारत में ही उपलब्ध होगी। एयरपोर्ट परिसर में एक प्रमुख एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) हब की भी नींव रखेंगे। यह नोएडा एयरपोर्ट परिसर में विमानों के रखरखाव के लिए बनने वाला पहला ऐसा केंद्र होगा, जिससे विमानों की मरम्मत के लिए विदेशों पर निर्भरता कम होगी और तकनीकी स्वावलंबन बढ़ेगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXN) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) का संचालन कौन करेगा ?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXN) का संचालन यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) स्विट्जरलैंड की कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी (Zurich Airport International AG) की 100% हिस्सेदारी वाली सहायक कंपनी है। अनुबंध (Concession) उत्तर प्रदेश सरकार और ज्यूरिख एयरपोर्ट के बीच हुए समझौते के तहत, यह कंपनी अगले 40 वर्षों तक इस एयरपोर्ट का डिजाइन, निर्माण और संचालन करेगी। सरकारी निगरानी: इस पूरे प्रोजेक्ट की देखरेख उत्तर प्रदेश सरकार की नोडल एजेंसी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) कर रही है।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) का संचालन
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) द्वारा किया जाता है 2026 के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, DIAL में प्रमुख हिस्सेदार हैं। GMR एयरपोर्ट्स लिमिटेड (GAL): यह 74% हिस्सेदारी के साथ मुख्य संचालक और प्रमोटर है। DIAL टर्मिनल 1, 2 और 3 के साथ-साथ रनवे और कार्गो संचालन का भी प्रबंधन करता है। DIAL के पास हवाई अड्डे के संचालन, प्रबंधन और विकास का 30 वर्षों का विशेष अधिकार है (जो मई 2006 से शुरू हुआ था)। इसे अगले 30 वर्षों के लिए और बढ़ाया जा सकता है। सितंबर 2024 में GMR ने जर्मनी की कंपनी Fraport AG की 10% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया था, जिससे इसकी कुल हिस्सेदारी 64% से बढ़कर 74% हो गई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) भारत सरकार की इस संस्था के पास शेष 26% हिस्सेदारी है।
-
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI), दिल्ली
- शुरुआत: 1962 (पालम एयरपोर्ट के रूप में)
- IGI नाम: 1986 में इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया
- आज यह भारत का सबसे व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट है।
-
हिंडन हवाई अड्डा, गाजियाबाद
- शुरुआत (एयरफोर्स बेस): 1930 के दशक में
- सिविल टर्मिनल (UDAN उड़ान योजना): अक्टूबर 2019 से
- मुख्य रूप भारत के छोटे शहरों के लिए क्षेत्रीय उड़ानें मिलती है।
-
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर)
- शुरुआत: 28 मार्च 2026
- यह दिल्ली-NCR का दूसरा बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है
- भविष्य में IGI का दबाव कम करेगा।
-
सफदरजंग हवाई अड्डा, दिल्ली
- शुरुआत: 1930 (ब्रिटिश काल में)
- पहले दिल्ली का मुख्य एयरपोर्ट था
- 1962 के बाद: व्यावसायिक उड़ानें बंद, अब केवल VIP/ट्रेनिंग/सरकारी उपयोग।
निष्कर्ष (Conclusion)
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXN) का उद्घाटन केवल एक बुनियादी ढांचे (Infrastructure) का विकास नहीं है बल्कि यह आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास के नए युग की शुरुआत है। कई मुख्यमंत्रियों के प्रयास और 25 वर्षों का संघर्ष आज एक सुनहरे भविष्य में बदल चुका है। यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के लिए एक Game Changer साबित होगा। यह न केवल दिल्ली-NCR के हवाई यातायात का बोझ कम करेगा, बल्कि रोजगार, निवेश और विकास के नए अवसर भी पैदा करेगा। यमुना एक्सप्रेसवे (YEIDA) क्षेत्र में फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क और डेटा सेंटर जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स तेजी से विकसित हो रहे हैं। लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों के लिए IGI एयरपोर्ट का एक मजबूत विकल्प बनेगा। 28 मार्च 2026 भारत को वैश्विक विमानन मानचित्र (Global Aviation Map) पर नई ऊंचाई तक ले जाने वाला दिन साबित होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के साथ इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत में 36 हो गई है। उत्तर प्रदेश अब भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहाँ 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे संचालित हैं। NCR क्षेत्र में 2 बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश की राजधानी को एक अलग पहचान मिलेगी और विदेशी यात्रियों के लिए काफी किफाइती और सुविधाजनक होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ताज महल की 82 KM महज दूरी रह जाएगी

ProDentim is a modern oral-health supplement formulated with specialized probiotics and naturally sourced ingredients to help maintain firm teeth
NerveCalm is a high-quality nutritional supplement crafted to promote nerve wellness, ease chronic discomfort, and boost everyday vitality.
GL Pro is a natural dietary supplement formulated to help maintain steady, healthy blood sugar levels while easing persistent sugar cravings.
PurDentix is a revolutionary oral health supplement designed to support strong teeth and healthy gums. It tackles a wide range of dental concerns, including gum inflammation and tooth decay
AquaSculpt is a high-quality metabolic support supplement created to help the body utilize fat more efficiently while maintaining steady
GL Pro is a natural dietary supplement formulated to help maintain steady, healthy blood sugar levels while easing persistent sugar cravings.
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout everyday life.
Boostaro is a modern mens wellness formula created to support daily vitality, stamina, and confidence through a practical, natural routine.
Thank you for writing this