भारत में हीट वेव, एबोला महामारी,ईरान अमेरिका युद्ध बढ़े यात्रा किरायेआदि को देखते हुए क्या इस समय भारत की यात्रा करना चाहिए…..

भारत में हीट वेव (लू) इस समय अपने चरम पर है, जिसके कारण तापमान 45°C से 48.2°C तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, और तेलंगाना जैसे राज्य सबसे अधिक प्रभावित हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई क्षेत्रों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ग्लोबल लाइफ तापमान मॉनिटर के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में 90 से अधिक शहर भारत के शामिल हो चुके हैं। वैश्विक तापमान बढ़ने से हीटवेव आदि के मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन (Climate Change), अल नीनो (El Niño) शहरी ताप द्वीप (Urban Heat Island) कंक्रीट के जंगलों और प्रदूषण के कारण शहरों का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक महसूस हो रहा है। भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान लगातार पड़ता जा रझा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अफ्रीका में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस (Bundibugyo strain) के प्रकोप को देखते हुए वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल (Global Health Emergency) घोषित किया है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी आधिकारिक एडवाइजरी जारी कर नागरिकों को प्रभावित देशों की गैर-जरूरी यात्रा (Non-essential travel) न करने की सख्त सलाह दी है। अभी अफ्रीकी देशों की यात्रा से बचा जाए यात्रा स्वस्थ को ध्यान मे रखा कर किया जाए।

क्या विदेशी यात्रियों को भारत की यात्रा करनी चाहिए?

भारत एक विशाल और विविधताओं से भरा देश है। मौसम और प्रदूषण की समस्या मुख्यतः कुछ क्षेत्रों तक सीमित रहती है। यदि यात्रा की योजना सही ढंग से बनाई जाए और दिल्ली जैसे अत्यधिक प्रदूषित क्षेत्रों में लंबे समय तक ठहरने से बचा जाए, तो भारत की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और आनंद दायक हो सकती है। गोवा, केरल, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत जैसे क्षेत्र सर्दियों में विदेशी पर्यटकों के लिए अत्यंत उपयुक्त माने जाते हैं। भारत में ठंड (नवंबर से फरवरी) के समय मौसम कई जगहों पर विदेशी यात्रियों के लिए सबसे अनुकूल होता है। भारत मे अप्रैल से अगस्त तक मौसम अत्यधिक गर्म होता है दुनियाँ के कई देशों में बर्फ जम जाती है वहीं भारत में हर तरह का मौसम मिलता है उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड होती है तो दक्षिण भारत में सामान्य मौसम होता है आइए भारत के कुछ अच्छे स्थानों के बारे में ट्रैवल डेस्टिनेशन को श्रेणियों में आपको बताते है इन जगहों की यात्रा कर मौसम का मज़ा लीजिए

समुद्री और गर्म मौसम वाले स्थान (Best in Winter) विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद

 गोवा (GOA)

  • तापमान: 22–30°C
  • बीच, नाइटलाइफ़, वॉटर स्पोर्ट्स
  • क्रिसमस और न्यू ईयर फेस्टिवल्स

 केरल

  • बैकवाटर, आयुर्वेद, हाउसबोट
  • कोच्चि, मुन्‍नार, अल्लेप्पी, वायनाड
  • साफ हवा और हरियाली

अंडमान और निकोबार

  • स्कूबा डाइविंग, कोरल रीफ
  • शांत और सुरक्षित माहौल

सांस्कृतिक और हेरिटेज स्थल ठंड में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

राजस्थान

  • जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर
  • रेगिस्तान सफारी, किले, महल
  • तापमान अनुकूल, प्रदूषण कम

 वाराणसी

  • गंगा आरती, आध्यात्मिक अनुभव
  • सुबह की बोट राइड

आगरा

  • ताजमहल, आगरा किला
  • सर्दी में आरामदायक भ्रमण

पहाड़ी और प्रकृति प्रेमियों के लिए, ज्यादा ठंड पसंद करने वालों के लिए

हिमाचल प्रदेश

  • शिमला, मनाली, धर्मशाला
  • बर्फबारी, स्कीइंग (जनवरी–फरवरी)

 उत्तराखंड

  • मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश
  • योग, एडवेंचर, गंगा किनारे शांति

दक्षिण भारत के सांस्कृतिक रत्न साफ हवा और संतुलित मौसम

तमिलनाडु

  • मदुरै, तंजावुर, महाबलीपुरम
  • प्राचीन मंदिर और विरासत

कर्नाटक

  • हम्पी, मैसूर, कूर्ग
  • इतिहास के साथ प्रकृति का मेल

ऑफबीट और शांत जगहें भीड़ से दूर विदेशी यात्रियों के लिए

पूर्वोत्तर भारत

  • मेघालय (शिलांग, चेरापूंजी)
  • सिक्किम
  • अरुणाचल प्रदेश

लक्षद्वीप

  • लग्ज़री और शांति
  • नीला समुद्र, सीमित पर्यटक

सर्दियों में किन जगहों से बचें?

  • अत्यधिक ठंड वाले ऊँचे इलाके (बिना तैयारी) जैसे उत्तर भारत के हिमालय क्षेत्र,
  • दिसंबर–जनवरी में दिल्ली में लंबा प्रवास (प्रदूषण के कारण)

 महत्वपूर्ण

सर्दियों में भारत विदेशी यात्रियों के लिए बेहतरीन देश है, बस सही जगह का चुनाव जरूरी है। क्यों भारत विविधता वाला देश है यहां पर एक ही समय में कई प्रकार के मौसम का नजारा देखने को मिलता है। इसलिए भारत की यात्रा दुनियां के सभी यात्रा प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां पर अमीरों की सुविधा के साथ-साथ सामान्य आदमी के लिए भी रहने खाने पीने की उचित व्यवस्था है भारत दुनिया के उन देशों मे से है जहां सबका साथ और सब का सम्मान एक साथ होता है। अगर आप भारत की यात्रा कर रहे हैं भारत की यात्रा कर चुके हैं या करने वाले है तो कमेंट बॉक्स मैं अपने विचार जरूर बताएं।

20 thoughts on “भारत में हीट वेव, एबोला महामारी,ईरान अमेरिका युद्ध बढ़े यात्रा किरायेआदि को देखते हुए क्या इस समय भारत की यात्रा करना चाहिए…..

  1. Hello there! I could have sworn I’ve been to this blog before but after reading through some of the post I realized it’s new to me. Nonetheless, I’m definitely delighted I found it and I’ll be bookmarking and checking back often!

  2. **herpafend reviews**

    Herpafend is a natural wellness formula developed for individuals experiencing symptoms related to the herpes simplex virus. It is designed to help reduce the intensity and frequency of flare-ups while supporting the bodys immune defenses.

  3. **mounja boost**

    MounjaBoost is a next-generation, plant-based supplement created to support metabolic activity, encourage natural fat utilization, and elevate daily energywithout extreme dieting or exhausting workout routines.

  4. **prodentim**

    ProDentim is a distinctive oral-care formula that pairs targeted probiotics with plant-based ingredients to encourage strong teeth, comfortable gums, and reliably fresh breath

  5. **prostafense**

    ProstAfense is a premium, doctor-crafted supplement formulated to maintain optimal prostate function, enhance urinary performance, and support overall male wellness.

  6. app slot365 là một nhà cái cá cược uy tín mang đến cho mọi người không gian giải trí an toàn và trọn vẹn. Để giúp mọi người hiểu rõ hơn về nền tảng trực tuyến thu hút hàng nghìn người tham gia ngày, chúng tôi đã tổng hợp chi tiết thông tin quan trọng về sân chơi qua bài viết. Khám phá ngay! TONY04-03O

  7. Bạn có thể xem nhanh tỷ lệ kèo khoảng 15 phút trước khi trận đấu chính thức bắt đầu. Chúng tôi cho phép người chơi so sánh ODDS trước khi vào tiền. Ngoài ra, slot365 link còn phát sóng trực tiếp với hơn 4.500+ giải đấu mỗi ngày như: NHA, Primera, Ligue 1, Division, Bundesliga,… TONY04-14H

Lascia un commento

Il tuo indirizzo email non sarà pubblicato. I campi obbligatori sono contrassegnati *