तुकाराम मुंढे एक नाम नहीं एक ब्रांड बन चुका है इनके नाम से फूड डिपार्ट्मन्ट में हाहाकार मचा हुआ है महाराष्ट्र के एक के चर्चित ईमानदार और कड़क मिजाज रखने वाले 2005 बैच के (IAS) अधिकारी हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र के Food and Drug Administration (FDA) के कमिश्नर के रूप में कार्यरत हैं। FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) के नियमों के तहत काम न करने वालों के खिलाफ सक्त एक्शन ले रहे है। महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों और महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अवैध निर्माण, अतिक्रमण, भ्रष्टाचार, ट्रैफिक व्यवस्था और सरकारी कामकाज में लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई के कारण सुर्खियां बटोरीं।
तुकाराम मुंढे की कार्यशैली का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष यह माना जाता है कि वे राजनीतिक दबाव से प्रभावित हुए बिना नियमों के अनुसार काम करने पर जोर देते हैं। इसी वजह से उनके कई तबादले भी चर्चा का विषय रहे हैं। हालांकि, उनके समर्थक इसे उनकी निडर और निष्पक्ष प्रशासनिक शैली का परिणाम मानते हैं।
तुकाराम मुंढे का जन्म 3 जून 1975 को महाराष्ट्र के बीड जिले के ताडसोना गांव के एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। अपनी बेबाकी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रवैये के चलते उनका अपने 21 साल के सर्विस करियर में लगभग 25 से अधिक बार ट्रांसफर हो चुका है। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और नियमों से समझौता न करने की शैली के कारण उन्हें महाराष्ट्र में रियल-लाइफ ‘सिंघम’ कहा जाता है। ईमानदारी के कारण काफी चर्चा में हैं। तुकाराम मुंढे ने मिलावटखोरों, नियमों का उल्लंघन करने वाले बड़े रेस्तरां, 1,100 से अधिक निरीक्षण कर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का मिलावटी खाद्य भंडार जब्त किया है
तंबाकू और सिगरेट के भ्रामक विज्ञापनों के मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ जैसे बड़े अभिनेताओं को नोटिस भेजे।
और सरकारी संस्थाओं पर सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने अपने हालिया अभियानों में कई बड़े और कड़े कदम उठाए हैं। गुटखा माफिया और कारोबारियों के खिलाफ मकोका (Maharashtra Control of Organised Crime Act, 1999 -MCOCA) के तहत सख्त कानूनी कदम उठाए है।
तुकाराम मुंढे बॉम्बे हाईकोर्ट के टिपपड़ी के बाद काफी सुर्खियां बटोरी,
Tukaram Mundhe ने बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद खुद हाईकोर्ट की कैंटीन पर छापा मारा था। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पूछा था कि सिर्फ निजी होटलों पर ही कार्रवाई क्यों, सरकारी कैंटीनों की जांच क्यों नहीं होती। इसके अगले ही दिन उन्होंने कोर्ट परिसर की कैंटीन की जांच की, जहां वह बिना लाइसेंस के चलती पाई गई थी जिसे सील कर दिया था।
आम जनता के बीच व्यापक समर्थन मिला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बलीवूड कलाकारों और कई नेताओं ने उनके प्रशासनिक कार्यों और ईमानदारी का समर्थन किया है
तुकाराम मुंढे की पहचान एक ऐसे प्रशासनिक अधिकारी के रूप में बनी है, जिन्होंने अपने काम करने के तरीके से यह संदेश दिया कि सरकारी पद केवल अधिकार का नहीं, बल्कि जनता के प्रति जिम्मेदारी का भी माध्यम है। उनकी सख्त कार्यशैली को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ईमानदारी और नियमों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें देश के सबसे चर्चित IAS अधिकारियों में शामिल कर दिया है। देश में ऐसे 10%अधिकारी भी हो जाए तो बहुत कुछ देश में सुधार सकता है क्यों की देश में बिना corruption के कोई काम नहीं होता पैसे वालें पैसे देकर कांम करवा लेते है और आम जनता को इसका खामियाजा भोगना पड़ता है तुकाराम मुंढे को दिल से सलूट क्योंकी अपनी जान और नौकरी को जोखिम मे डाल का देश सेवा कर रहे है तुकाराम मुंढे पर सभी माफियाओं की नजर होगी पर आप ऐसे ही कम करते रहो देश आपके साथ है
आज के समय में नौकरी सिर्फ वेतन पाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी है। तुकाराम मुंढे जैसे अधिकारियों की कार्यशैली हमें बताती है कि भविष्य की नौकरियों में ईमानदारी, अनुशासन, तकनीकी ज्ञान, निर्णय लेने की क्षमता और जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण गुण होंगे। भविष्य में सरकारी और निजी क्षेत्र दोनों में AI, Automation, Digital Technology और Data का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा। कई पारंपरिक नौकरियों का स्वरूप बदलेगा, जबकि AI, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस, रोबोटिक्स, डिजिटल फाइनेंस, हेल्थटेक और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे। नौकरी में नौकरशाही मानसिकता से बाहर निकर कर काम करने की जरूरत है।
लेकिन तकनीक कितनी भी आगे बढ़ जाए, ईमानदारी, नेतृत्व और सही निर्णय लेने की क्षमता का महत्व कभी कम नहीं होगा। इसलिए युवाओं को केवल नौकरी पाने के बजाय कौशल + चरित्र + जिम्मेदारी पर ध्यान देना चाहिए।
निष्कर्ष:
भविष्य की नौकरी उसी व्यक्ति के लिए बेहतर होगी जो तकनीक के साथ खुद को लगातार अपडेट करे और तुकाराम मुंढे जैसे अधिकारियों से ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सीख ले।
