भारत ट्रैवल अपडेट,इबोला (Ebola) अलर्ट, भारत में आने या जाने से पहले ट्रैवल अपडेट यहाँ देखें Important Travel update…

विदेश यात्रा करने वाले और भारत आने वाले यात्रियों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारतीय नागरिकों को कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

दिल्ली एयरपोर्ट सहित देश के सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर इबोला जांच के लिए सख्त स्क्रीनिंग और निगरानी (SOP) लागू कर दी गई है। प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की विशेष स्वास्थ्य जांच की जाएगी। यदि किसी यात्री में बुखार, कमजोरी, उल्टी या अन्य इबोला जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो उन्हें इमिग्रेशन प्रक्रिया से पहले एयरपोर्ट के हेल्थ डेस्क को तुरंत सूचित करना होगा।

इसके अलावा, यात्रियों के लिए नया बैगेज नियम और एयरलाइन्स के नए सीटिंग नियम भी लागू किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य यात्रा सुरक्षा और सुविधा को बेहतर बनाना है।

डीजीसीए (DGCA) द्वारा जारी नए सुरक्षा निर्देशों के तहत भारत के सभी 163 हवाई अड्डों, जैसे दिल्ली, मुंबई और चेन्नई एयरपोर्ट, पर सुरक्षा नियम और सख्त कर दिए गए हैं। विशेष रूप से सुरक्षा होल्ड क्षेत्रों (Security Hold Area) और टरमैक क्षेत्र में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

इन नियमों का उद्देश्य एयरपोर्ट सुरक्षा बढ़ाना, संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी लीक होने से रोकना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई या जुर्माना लगाया जा सकता है। यात्रियों को एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से 15 जून 2026 से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हो चुकी हैं।
  • प्रारंभिक चरण में इंडिगो और अकासा एयर की घरेलू उड़ानें संचालित हो रही हैं।
  • प्रमुख हवाई अड्डों (दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई) पर गर्मियों की छुट्टियों के कारण यात्री संख्या अधिक है।
  • यात्रियों को घरेलू उड़ान के लिए कम से कम 2 घंटे पहले और अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है।
  • अनलाइन वीजा भारत के लिए ऑनलाइन E-Visa के लिए आवेदन करें, यात्रा से कम से कम 4 दिन पहले. https://indianvisaonline.gov.in/evisa/tvoa.html
  • स्मारकों के टिकट में बढ़ोतरी: 1 जनवरी 2026 से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और कई राज्य पर्यटन विभागों ने प्रमुख स्मारकों के प्रवेश शुल्क में वृद्धि की है। उदाहरण के लिए, जयपुर के आमेर किले में भारतीय पर्यटकों के लिए टिकट ₹200 और विदेशियों के लिए ₹1000 कर दिया गया है।
  • IRCTC के नए नियम: अब यात्री बिना किसी कैंसिलेशन शुल्क के अपनी ऑनलाइन ट्रेन यात्रा की तारीखें बदल सकते हैं। साथ ही, IRCTC ने भारत गौरव डीलक्स AC’ टूरिस्ट ट्रेन की नई सेवाएं शुरू की हैं। भारतीय रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
  • चारधाम, अमरनाथ यात्रा और पर्यटन स्थलों के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं।
  • उत्तर भारत में मानसून पूर्व गर्मी और कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण यात्रा से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी लेना आवश्यक है।
  • राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात सामान्य है, लेकिन छुट्टियों के दौरान प्रमुख पर्यटन मार्गों पर भीड़ देखी जा रही है।
  • अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। चारधाम यात्रा (उत्तराखंड) जारी है; यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।
  • वाराणसी, अयोध्या, उज्जैन और वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी हुई है।
  • सुरक्षा सलाह: विदेश मंत्रालय (MEA) की सलाह देखें, कुछ क्षेत्रों (जैसे जम्मू-कश्मीर, मणिपुर) में यात्रा से बचें.

अंतरराष्ट्रीय यात्रा (International Travel)

  • अमेरिका (US) ट्रैवल बैन: ट्रंप प्रशासन ने 1 जनवरी 2026 से 39 देशों पर पूर्ण या आंशिक यात्रा प्रतिबंध लागू कर दिया है। हालांकि भारत इस सूची में नहीं है, लेकिन वीजा इंटरव्यू और बैकग्राउंड चेक अब पहले से कहीं अधिक सख्त हो गए हैं।
  • सुनिश्चित करें कि आपके पास वैध पासपोर्ट और आवश्यक US वीज़ा है. अमेरिकी वीज़ा प्रक्रिया और आवश्यकताओं के लिए travel.state.gov देखें
  • ईरान यात्रा एडवाइजरी: भारत सरकार ने हालिया घटनाक्रमों के कारण नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।
  • ओमान यात्रा: 10 जनवरी 2026 से ओमान जाने वाले ECR पासपोर्ट यात्रियों के लिए ‘OK to Board’ (OKTB) संदेश की आवश्यकता समाप्त कर दी गई है।
  • यूरोप के लिए नई उड़ानें: IndiGo ने जनवरी 2026 से मुंबई और दिल्ली से ग्रीस के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है।
  • दक्षिण कोरिया वीजा: भारतीय पर्यटकों के लिए दक्षिण कोरिया ने कुछ श्रेणियों में वीजा शुल्क में छूट देने की घोषणा की है। 
  • भारत के विमानन क्षेत्र (aviation sector) में 2025 में 3 प्रमुख नई एयरलाइंस अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी में हैं। इन एयरलाइंस को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिल चुका है। 
इन 3 नई एयरलाइंस का विवरण यहाँ देखें शंख एयर (Shankh Air)
  1. यह उत्तर प्रदेश की पहली शेड्यूल्ड एयरलाइन होगी, जिसका मुख्य हब नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा।
  2. सेवाएं: यह एक ‘फुल-सर्विस’ एयरलाइन के रूप में काम करेगी और लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर जैसे शहरों को प्रमुख महानगरों से जोड़ेगी।
  3. विमान: इसकी योजना शुरुआत में 5 ‘Airbus A320-200’ विमानों के साथ उड़ान भरने की है।
  • एयर केरल (Air Kerala)
  • यह कोच्चि स्थित एयरलाइन होगी और भारत की पहली ‘अल्ट्रा-लो-कॉस्ट कैरियर’ (ULCC) बनने का लक्ष्य रखती है।
  • योजना: शुरुआत में यह केरल के छोटे शहरों को बड़े केंद्रों से जोड़ेगी।
  • विमान और विस्तार: यह 2025 के मध्य तक ‘ATR 72-600’ विमानों के साथ शुरू हो सकती है और 2026 तक दुबई जैसे अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक विस्तार करने की योजना है।
दिल्ली एयरपोर्ट
अलहिंद एयर (Alhind Air)
  1. संचालन: यह क्षेत्रीय एयरलाइन के रूप में ‘ATR 72-600’ विमानों का उपयोग करेगी।
  2. नेटवर्क: इसकी योजना लगभग 40 घरेलू हवाई अड्डों को जोड़ने और संचालन शुरू होने के 18 महीनों के भीतर खाड़ी देशों (Gulf region) के लिए उड़ानें शुरू करने की है। 
इनके अलावा, फ्लाईएक्सप्रेस (FlyExpress) को भी हाल ही में दिसंबर 2025 में सरकार से NOC प्राप्त हुआ है, जो भविष्य में एक और विकल्प बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *