भारत( INDIA) के बारे में आप क्या जानते हैं? भारत के रोचक तथ्य (Interesting Facts About India)

भारत (India) का इतिहास सिंधु घाटी सभ्यता से शुरू हो कर वैदिक काल, मौर्य और गुप्त साम्राज्यों (कला, विज्ञान में उन्नति) के साथ आगे बढ़ता है भारत कई विदेशी आक्रान्ताओ के आक्रमणों जैसे दिल्ली सल्तनत और मुगल साम्राज्य, फिर ब्रिटिश शासन के खिलाफ लंबे स्वतंत्रता संग्राम के बाद 15 अगस्त 1947 में भारत को आजादी मिली और 1950 में संविधान निर्माण के साथ गणराज्य बना, भारत आज एक विकासशील राष्ट से विकसित लोकतंत्र की तरफ अग्रसर है विकासशील भारत (Viksit Bharat) भारत सरकार का 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का दृष्टिकोण (Vision) है, जिसमें आर्थिक, सामाजिक और सुशासन के क्षेत्रों में प्रगति शामिल हैवर्तमान भारत एक विविध (Diversity) लोकतांत्रिक गणराज्य है जो अपनी समृद्ध संस्कृति, विशाल आबादी (विश्व में सबसे अधिक), तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और संसदीय प्रणाली के लिए जाना जाता है, लेकिन साथ ही गरीबी, सामाजिक असमानताओं और क्षेत्रीय विवादों जैसी चुनौतियों का भी सामना करता है।

भारत दक्षिण एशिया में स्थित एक विशाल और विविधताओं से भरा देश है। यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक और सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत की राजधानी नई दिल्ली है। भारत एक विविधता (Diversity) वाला देश है जहां जाति, धर्म भाषा, खान-पान और जैव विविधताओं का संगम देखने को मिलता है। भारत प्राचीन सभ्यता, योग, आयुर्वेद और विज्ञान के लिए प्रसिद्ध है। भारत भूमि जहां भगवान राम कृष्ण ने जन्म लिया हिमालय, गंगा नदी और कुंभ मेला भारत की पहचान हैं। भारत को “विविधता में एकता” का प्रतीक माना जाता है।

भारत की वर्तमान स्थित

  • राष्ट्रपति – श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (25 जुलाई 2022 को भारत की 15वीं राष्ट्रपति)
  • उपराष्ट्रपति – श्री सी.पी. राधाकृष्णन (2 सितम्बर 2025 को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति)
  • प्रधानमंत्री – श्री नरेंद्र मोदी (26 मई 2014 से लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री)
  1. भारत दुनिया का 7वाँ सबसे बड़ा देश है (रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील ऑस्ट्रेलिया और भारत)।
  2. जनसंख्या में भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है।
  3. भारत हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का जन्मस्थान है। यहाँ का कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक जमावड़ा है, जिसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है
  4. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है, जो वैश्विक उत्पादन में लगभग 25% का योगदान देता है।
  5. भारत दालों, जूट, अदरक, केला, आम, पपीता और नींबू के उत्पादन में दुनिया में पहले स्थान पर है।
  6. विदेश में रहने वाले भारतीयों द्वारा देश में पैसा भेजने के मामले में भारत दुनिया में प्रथम है।
  7. रीयल-टाइम डिजिटल भुगतान के मामले में भारत का UPI नेटवर्क दुनिया में सबसे बड़े स्तर पर उपयोग किया जाता है।
  8. भारत दुनिया का पहला देश है जिसने अपने पहले ही प्रयास में मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुँचने का रिकॉर्ड बनाया
  9. भारत का पोस्टल नेटवर्क (डाक सेवा) दुनिया में सबसे बड़ा है
  10. भारत हर साल सबसे अधिक फिल्में बनाने वाला देश है।
  11. दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति (182 मीटर) भारत के गुजरात में स्थित है।
  12. भारत का आधिकारिक नाम भारत गणराज्य (Republic of India) है।
  13. नई दिल्ली भारत की राजधानी 13 फ़रवरी 1931 से है इससे पहले भारत की राजधानी कोलकाता (Calcutta) थी 1772 से 1911 तक कोलकाता भारत की राजधानी रही 1911 में ब्रिटिश सरकार ने राजधानी को कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित करने की घोषणा की थी।
  14. भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
  15. भारत के 28 राज्य (States of India) के नाम
    आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) – 1 नवंबर 1956
    अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) – 20 फरवरी 1987
    असम (Assam) – 26 जनवरी 1950
    बिहार (Bihar) – 26 जनवरी 1950
    छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) – 1 नवंबर 2000
    गोवा (Goa) – 30 मई 1987
    गुजरात (Gujarat) – 1 मई 1960
    हरियाणा (Haryana) – 1 नवंबर 1966
    हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) – 25 जनवरी 1971
    झारखंड (Jharkhand) – 15 नवंबर 2000
    कर्नाटक (Karnataka) – 1 नवंबर 1956
    केरल (Kerala) – 1 नवंबर 1956
    मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) – 1 नवंबर 1956
    महाराष्ट्र (Maharashtra) – 1 मई 1960
    मणिपुर (Manipur) – 21 जनवरी 1972
    मेघालय (Meghalaya) – 21 जनवरी 1972
    मिज़ोरम (Mizoram) – 20 फरवरी 1987
    नागालैंड (Nagaland) – 1 दिसंबर 1963
    ओडिशा (Odisha) – 26 जनवरी 1950
    पंजाब (Punjab) – 1 नवंबर 1966
    राजस्थान (Rajasthan) – 30 मार्च 1949
    सिक्किम (Sikkim) – 16 मई 1975
    तमिलनाडु (Tamil Nadu) – 26 जनवरी 1950
    तेलंगाना (Telangana) – 2 जून 2014
    त्रिपुरा (Tripura) – 21 जनवरी 1972
    उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) – 26 जनवरी 1950
    उत्तराखंड (Uttarakhand) – 9 नवंबर 2000
    पश्चिम बंगाल (West Bengal) – 26 जनवरी 1950

    भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेश (Union Territories)
    लक्षद्वीप (Lakshadweep) – 1 नवंबर 1956
    पुदुचेरी (Puducherry) – 1 नवंबर 1954अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह (Andaman & Nicobar Islands) – 1 नवंबर 1956
    चंडीगढ़ (Chandigarh) – 1 नवंबर 1966
    दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    (Dadra & Nagar Haveli and Daman & Diu) – 26 जनवरी 2020
    दिल्ली / राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र
    (Delhi – NCT) – 1 नवंबर 1956
    जम्मू और कश्मीर (Jammu & Kashmir) – 31 अक्टूबर 2019
    लद्दाख (Ladakh) – 31 अक्टूबर 2019

भारत के पड़ोसी देश और सीमाएं

भारत की कुल स्थलीय सीमा की लंबाई लगभग 15,106.7 किलोमीटर है। भारत अपनी स्थलीय सीमाएँ कुल 7 पड़ोसी देशों के साथ साझा करता है भारत की समुद्री तटरेखा की लंबाई 7,516.6 किलोमीटर है (जिसमें मुख्य भूमि और द्वीपीय क्षेत्र शामिल हैं), जिसे हालिया पुनर्मूल्यांकन में 11,098.81 किलोमीटर है। 

  • बांग्लादेश (Bangladesh) 4,096.7 किलोमीटर (यह भारत की सबसे लंबी सीमा है)
  • चीन (China) 3,488 किलोमीटर
  • पाकिस्तान ( Pakistan) 3,323 किलोमीटर
  • नेपाल (Nepal) 1,751 किलोमीटर
  • म्यांमार (Myanmar (Burma)1,643 किलोमीटर
  • भूटान (Bhutan) 699 किलोमीटर
  • अफगानिस्तान (Afghanistan) 106 किलोमीटर (यह भारत की सबसे छोटी सीमा है) 

भाषा और संस्कृति

  1. भारत में 22 आधिकारिक भाषाएँ और 1600+ बोलियाँ हैं।
  2. हिंदी और अंग्रेज़ी भारत सरकार की राजभाषाएँ हैं।
  3. भारत की संस्कृति 5000 साल से भी ज़्यादा पुरानी है।
  4. भारत में हर कुछ किलोमीटर पर भाषा, खाना और पहनावा बदल जाता है
  5. योग और आयुर्वेद: योग की उत्पत्ति 5,000 साल पहले भारत में हुई थी, और आयुर्वेद मानवता के लिए चिकित्सा की सबसे पुरानी ज्ञात शाखा है।

इतिहास से जुड़े तथ्य

  1. दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक – सिंधु घाटी सभ्यता भारत में थी।
  2. शून्य (0) की खोज भारत में हुई
  3. आर्यभट्ट ने सबसे पहले π (पाई) का मान बताया।
  4. नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया का पहला आवासीय विश्वविद्यालय था।
  5. भारत ने 15 अगस्त 1947 को आज़ादी पाई।

विज्ञान और तकनीक

  1. भारत ने मंगलयान (Mars Mission) सबसे कम लागत में भेजा।
  2. ISRO दुनिया की सबसे किफायती अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है।
  3. भारत एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च कर चुका है।
  4. भारत में बना UPI सिस्टम आज दुनिया भर में चर्चित है।

धर्म और आस्था

  • भारत में धर्मवार जनसंख्या आधिकारिक जनगणना (2011)
  • 🕉️ हिंदू79.8%
  • ☪️ मुस्लिम14.2%
  • ☸️ बौद्ध0.7%
  • 🕊️ जैन0.4%
  • 🪯 सिख1.7%
  • भारत में सभी प्रमुख धर्मों के लोग रहते हैं।
  • काशी (वाराणसी) दुनिया का सबसे पुराना जीवित शहर माना जाता है।

प्रकृति और वन्यजीवन

  1. भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है।
  2. राष्ट्रीय पक्षी मोर है।
  3. भारत में सुंदरवन दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव जंगल है।
  4. भारत में हिमालय से लेकर समुद्र तक हर तरह की भौगोलिक संरचना है।

खाना और जीवनशैली

  1. भारत के हर राज्य का अलग-अलग स्वाद वाला खाना है।
  2. मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक भारत है।
  3. योग और आयुर्वेद की उत्पत्ति भारत में हुई।
  4. योग दिवस (21 जून) पूरी दुनिया में मनाया जाता है।

रिकॉर्ड और उपलब्धियाँ

  1. ताजमहल दुनिया के 7 अजूबों में शामिल है।
  2. दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत है।
  3. भारत में दुनिया की सबसे बड़ी रेलवे नेटवर्क में से एक है।
  4. कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है।

गर्व की बात

  1. भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा कहलाता है।
  2. सत्यमेव जयते” भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य है।
  3. भारत ने चंद्रयान-3 से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की।

मज़ेदार तथ्य

  1. भारत में पेड़-पौधों, नदियों और पहाड़ों को भी पूजा जाता है
  2. भारत में शादी सिर्फ़ रिश्ता नहीं, एक उत्सव होती है।
  3. भारत में गाय को माँ माना जाता है।
  4. भारत विविधताओं में एकता का सबसे बड़ा उदाहरण है।

भारत में नोबेल पुरस्कार

  1. रवीन्द्रनाथ टैगोर1913
    🏆 साहित्य (Literature) गीतांजलि के लिए, भारत और पहले एशियाई नोबेल विजेता बने।
  2. सी. वी. रमन (C. V. Raman)1930
    🏆 भौतिकी (Physics) रमन प्रभाव (Raman Effect) की खोज
  3. हर गोविंद खुराना1968
    🏆 चिकित्सा (Medicine) आनुवंशिक कोड की व्याख्या (भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक)
  4. मदर टेरेसा1979
    🏆 शांति (Peace) गरीबों और बीमारों की सेवा के लिए
  5. सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर1983
    🏆 भौतिकी (Physics) तारों की संरचना पर शोध (भारतीय मूल, अमेरिकी नागरिक)
  6. अमर्त्य सेन1998
    🏆 अर्थशास्त्र (Economics) कल्याण अर्थशास्त्र और गरीबी पर कार्य
  7. वेंकटरमन रामकृष्णन2009
    🏆 रसायन विज्ञान (Chemistry) राइबोसोम की संरचना (भारतीय मूल, ब्रिटिश-अमेरिकी वैज्ञानिक)
  8. कैलाश सत्यार्थी2014
    🏆 नोबेल शांति पुरस्कार (Peace) मलाला यूसुफजई के साथ
    बाल अधिकारों, बाल श्रम के खिलाफ संघर्ष और बच्चों की शिक्षा के लिए
  9. अभिजीत बनर्जी2019
    🏆 अर्थशास्त्र (Economics) गरीबी उन्मूलन पर प्रयोगात्मक शोध

निष्कर्ष

भारत सिर्फ़ एक देश नहीं, बल्कि सभ्यता, संस्कार, विज्ञान और संस्कृति का खज़ाना है। यहाँ परंपरा और आधुनिकता साथ-साथ चलती हैं — यही भारत की असली पहचान है।

2 thoughts on “भारत( INDIA) के बारे में आप क्या जानते हैं? भारत के रोचक तथ्य (Interesting Facts About India)

ਜਵਾਬ ਦੇਵੋ

ਤੁਹਾਡਾ ਈ-ਮੇਲ ਪਤਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਲੋੜੀਂਦੇ ਖੇਤਰਾਂ 'ਤੇ * ਦਾ ਨਿਸ਼ਾਨ ਲੱਗਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ।